एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय, जन्म, परिवार, प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, करियर, योगदान, उपलब्धियां एवं पुरस्कार, किताबे, मृत्यु (APJ Abdul Kalam Biography in hindi, Family, Early Life, Education, Career, Contribution, Achievements & Awards, Books, Death)

APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्हें “भारत के मिसाइल मैन” के नाम से जाना जाता है, एक असाधारण वैज्ञानिक, राजनेता और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। भारतीय अंतरिक्ष और रक्षा कार्यक्रमों में उनके उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ शिक्षा और युवा सशक्तीकरण के प्रति उनके अटूट समर्पण ने राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है। यह लेख एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन, उपलब्धियों और विरासत के बारे में गहराई से जानकारी प्रदान करता है।

Table of Contents

एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय (APJ Abdul Kalam Biography in Hindi)

पूरा नामडॉक्टर अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम
उपनाम द मिसाइल मैन, डॉ. अब्दुल कलाम
जन्म15 अक्टूबर, 1931
जन्म स्थानधनुषकोडी गांव, रामेश्वरम, तमिलनाडु
मृत्यु 27 जुलाई 2015
मृत्यु का कारणहार्ट अटैक
धर्मइस्लाम
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायऐरोस्पेस इंजीनियर, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, लेखक एवं प्रोफेसर
शौककिताबें पढना, लिखना, वीणा वादन
वैवाहिक स्थितिअविवाहित

एपीजे अब्दुल कलाम का परिवार (APJ Abdul Kalam Family)

पिता का नामज़ैनुलबिद्दीन मरकयार
माता का नामआशियम्मा जैनुलाबिद्दीन
बहन का नामअसीम जोहरा
भाई का नामकासिम मोहम्मद, मुस्तफा कमाल, मोहम्मद मुथु मीरा
APJ Abdul Kalam Biography in Hindi
एपीजे अब्दुल कलाम का परिवार | APJ Abdul Kalam Family

इसे पढ़े:- रबिन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम प्रारंभिक जीवन (APJ Abdul Kalam Early Life)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का पुरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। इनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडी गाँव के एक तमिल मुस्लिम परिवार में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। इनके पिता का नाम जैनलाब्दीन और इनकी माता का नाम असिंमा था। यह एक गरीब परिवार से थे इनके पिताजी नावों को किराये देने और बेचने का कार्य करते थे। पारिवारिक स्थिति सही नहीं थी किन्तु इनके पिता अब्दुल कलाम और अपने अन्य बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना चाहते थे।

परिवार में माता-पिता के अतिरिक्त इनके कुल 4 भाई बहन थे। अब्दुल कलाम अपने सभी भाई -बहनों में से सबसे छोटे थे। इनके 3 बड़े भाई और 1 बड़ी बहन थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण डॉ APJ Abdul Kalam ने अपनी छोटी सी आयु में ही परिवार की जिमेदारी को बखूबी समझा और अपने पिता की आर्थिक सहायता के लिए मात्र 10 वर्ष की आयु में घर घर अखबार बेचने का काम शुरू किया। अब्दुल कलाम अपने स्कूल में समान्य विद्यार्थी थे जिनकी रूचि मुख्य रूप से गणित के विषय में थी।

इसे पढ़े:- प्रफुल्ल चंद्र राय की जीवनी

अब्दुल कलाम की प्रारंभिक शिक्षा (APJ Abdul Kalam Education)

Dr APJ Abdul Kalam जी की प्रारंभिक शिक्षा Schwartz Higher Secondary School रामानाथपुरम, तमिलनाडु से मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की। स्कूल के दिनों में वह अपने एक शिक्षक से बहुत ज्यादा प्रभावित थे जिनका नाम अयादुरै सोलोमन था। उनके शिक्षक का मानना यह था कि ख्वाहिश, उम्मीद और यकीन को हमेशा अपने जीवन में रखना चाहिए। इन मूल मंत्रों पर काबू करना बहुत जरूरी है। इन तीन मूल मंत्रों के कारण आप अपनी मंजिल को बिना किसी परेशानी के पा सकते है। इन मूल मंत्रो को अब्दुल कलाम जी ने अपने आखिरी समय तक अपने जीवन में कायम रखा।

अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से 1954 भौतिक विज्ञान में बी0एस0सी (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1955 में वह मद्रास चले गये। कलाम जी को लड़ाकू पायलट बनना था जिसके लिए उन्होनें Institute of Technology in Aerospace Engineering में शिक्षा ग्रहण की परन्तु परीक्षा में उन्हें नौवां स्थान मिला जबकि आईएएफ (IAF) ने आठ परिणाम घोषित किये जिसके कारण वह सफल नहीं हो पायें।

इसे पढ़े:- मदर टेरेसा जीवनी

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद Dr APJ Abdul Kalam एक प्रोजेक्ट पर काम करने लगे थे और प्रोजेक्ट इंचार्ज ने रॉकेट के मॉडल मात्र तीन दिन में पूरा करने का समय दिया था और साथ में यह भी कहा था कि अगर यह मॉडल ना बन पाया तो उनकी स्कॉलरशिप रद्द हो जायेंगी। फिर क्या था? अब्दुल कलाम जी ने न रात देखी, ना ही दिन देखा, ना भूख देखी, ना ही प्यास देखी। मात्र 24 घंटे में अपने लक्ष्य को पूरा किया और रॉकेट का मॉडल तैयार कर दिया।

प्रोजेक्ट इंचार्ज को विश्वास नहीं हुआ कि यह मॉडल इतनी जल्दी पूरा हो जायेंगा। उस मॉडल को देखकर प्रोजेक्ट इंचार्ज भी आश्चर्यचकित हो गए थे। इस प्रकार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन कई चुनौतियों का डटकर सामना किया।

APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

अब्दुल कलाम का करियर (APJ Abdul Kalam Career)

स्नातक होने के बाद उन्होंने हावरक्राफ्ट परियोजना पर कार्य करने के लिए उन्होंने ISRO में प्रवेश किया। वे इसरो से 1962 में जुड़े और उसके बाद उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रेक्षपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई। 1998 में इन्होने पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया।

उसके बाद कलाम राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हुए। कलाम को बीजेपी समर्थित एन०डी०ए० घटक दलों ने अपना उम्मीदवार बनाया। 18 जुलाई 2002 को कलाम को 90% बहुमत द्वारा राष्ट्रपति चुना गया। उसके बाद 25 जुलाई 2002 को कलाम ने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के लिए शपथ। इन्होनें 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया।

जानकारी के लिए बता दें एपीजे अब्दुल कलाम राजनीतिक क्षेत्र से सम्बंधित नहीं थे लेकिन उनकी राष्ट्रवादी सोच और राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने के पश्चात कल्याण सम्बन्धी नीतियों के कारण कलाम राजनीतिक कार्यों से जुड़ गए। इण्डिया 2020 में इन्होनें अपने विचार प्रकट किये है।

इसे पढ़े:- श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय

अब्दुल कलाम का विज्ञान में योगदान (Abdul Kalam Science)

अब्दुल कलाम जी के नेतृत्व में 1980 में रोहिणी को सफलतापूर्वक पृथ्वी के निकट स्थापित कर दिया गया। इनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए 1981 में भारत सरकार द्वारा इनको भारत के राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक पदम् भूषण से सम्मानित किया गया। अब्दुल कलाम जी हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को देते थे। उनका कहना था उनकी माता ने ही उन्हें अच्छे-बुरे को समझने की शिक्षा दी। वे कहते थे “पढाई के प्रति मेरे रुझान को देखते हुए मेरी माँ ने मेरे लिये छोटा सा लैम्प खरीदा था, जिससे मैं रात को 11 बजे तक पढ सकता था। माँ ने अगर साथ न दिया होता, तो मैं यहां तक न पहुचता।”

अब्दुल कलाम पिता का सपना क्या था? (What was the Dream of Abdul Kalam Father?)

एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 11 वें राष्ट्रपति थे. उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्रपति होने के अलावा शिक्षक, वैज्ञानिक और लेखक की भूमिका भी निभाई थी। कलाम के पिता उन्हें कलेक्टर बनाना चाहते थे और अब्दुल कलाम का सपना पायलट बनना था।

APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

कलाम साहब राष्ट्रपति कब बने? (When did Kalam become the President?)

एपीजे अब्दुल कलाम को 1992 में 1999 में रक्षा सलाहाकार नियुक्त किया गया। इसी दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 1996 में पोखरण में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया। अब्दुल कलाम को 2002 में भारत का 11वां राष्ट्रपति चुना गया था।

इसे पढ़े:- बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का जीवन परिचय

उपलब्धियां एवं पुरस्कार (Dr Abdul Kalam Awards)

  • साल 1981 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • 1990 में पद्म विभूषण
  • 1997 में भारत रत्न और इसी वर्ष 1997 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मांनित किया गया।
  • 1998 में भारत सरकार द्वारा वीर सावरकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2000 में अल्वारेज शोध संस्थान, चेन्नई द्वारा रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2008 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि।
  • 2008 में नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर द्वारा डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग से सम्मानित किया गया ।
  • वर्ष 2009 में वोन कॉम विंग्स अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से केलिर्फोनिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा सम्मानित किया गया था।
  • 2009 में ऑकलैंड विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गयी।
  • 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू से डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की।
  • वर्ष 2012 में डॉक्टर ऑफ लॉज मानद उपाधि को साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया।
  • साल 2014 में अब्दुल जी को एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम संस्था द्वारा ”डॉक्टर ऑफ साइंस” से सम्मानित किये गए।

इसे पढ़े:- स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय

एपीजे अब्दुल कलाम की किताबे (APJ Abdul Kalam Books)

  • इंडिया 2020 – ए विशन फॉर दी न्यू मिलेनियम
  • विंग्स ऑफ़ फायर – ऑटोबायोग्राफी
  • इग्नाइटेड माइंड
  • ए मेनिफेस्टो फॉर चेंज
  • मिशन इंडिया
  • इन्सपारिंग थोट
  • माय जर्नी
  • एडवांटेज इंडिया
  • यू आर बोर्न टू ब्लॉसम
  • दी लुमीनस स्पार्क
  • रेइगनिटेड
APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

एपीजे अब्दुल कलाम का निधन (APJ Abdul Kalam Death)

27 जुलाई, 2015 को जिस समय कलाम जी शिलांग के इन्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के एक कार्यक्रम के दौरान अपना “एक रहने योग्य ग्रह पृथ्वी बनाना” (Creating a Livable Planet Earth) पर भाषण दे रहे थे।

भाषण शरू होने के 5 मिनट (6:35 p.m. IST) बाद ही वह गिर गए। उन्हें तुरंत ही बेथानी अस्पताल (Bethany Hospital) लेकर जाया गया लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुयी थी जिस्सके चलते उन्हें ICU में रखा गया। 27 जुलाई, 2015 की शाम 7:45 बजे (IST) अब्दुल कलाम जी की मृत्यु हृदय गति के रुक जाने के कारण हो गयी।

Social Media Account

TWITTERClick Here

FAQ:

Q: एपीजे अब्दुल कलामकिस लिए प्रसिद्ध थे?

Ans: भारतीय वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ के लिए काफी प्रसिद्ध थे।

Q: एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या है?

Ans: डॉक्टर अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था।

Q: एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म कहाँ हुआ था?

Ans: एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म धनुषकोडी गाँव, रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था।

Q: एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु कब हुई?

Ans: एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु 27 जुलाई 2015 को हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें :

सौरव गांगुली की जीवनी

विराट कोहली का जीवन परिचय

कगिसो रबाडा का जीवन परिचय

आंद्रे रसेल का जीवन परिचय

अक्षर पटेल का जीवन परिचय

राशि खन्ना का जीवन परिचय

दुर्लभ कश्यप का जीवन परिचय

अवध ओझा सर का जीवन परिचय

12 thoughts on “एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

  1. Pingback: अनुराग कश्यप का जीवन परिचय | Anurag Kashyap Biography in Hindi - Mera Status

  2. Pingback: रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma Biography in Hindi - Mera Status

  3. Pingback: राहुल गांधी जीवन परिचय | Rahul Gandhi Biography in Hindi

  4. Pingback: शगुन पांडे का जीवन परिचय | Shagun Pandey Biography in Hindi - Mera Status

  5. Pingback: कपिल शर्मा का जीवन परिचय | Kapil Sharma Biography in Hindi - Mera Status

  6. Pingback: शहनाज गिल का जीवन परिचय | Shehnaaz Gill Biography in Hindi - Mera Status

  7. Pingback: महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय | Mahendra Singh Dhoni (MS Dhoni) Biography in hindi - Mera Status

  8. Pingback: प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi

  9. Pingback: पुनीत सुपरस्टार का जीवन परिचय | Puneet Superstar Biography in Hindi - Mera Status

  10. Pingback: मनीषा रानी का जीवन परिचय | Manisha Rani Biography in Hindi - Mera Status

  11. Pingback: जिया शंकर का जीवन परिचय | Jiya Shankar Biography In Hindi - Mera Status

  12. Pingback: दीपिका सिंह की जीवन परिचय | Deepika Singh Biography in Hindi - Mera Status

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *