सुहाना खान का जीवन परिचय | Suhana Khan Biography In Hindi

Suhana Khan Biography In Hindi
सुहाना खान का जीवन परिचय | Suhana Khan Biography In Hindi

Suhana Khan Biography In Hindi: सुहाना खान एक पॉपुलर स्टारकिड है, बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान की बेटी हैं और वह अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वह सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहती हैं और उनके एक अच्छी फैन फॉलोइंग है, उनके हर ग्लैमरस लुक पर उनके फैंस फिदा हो जाते हैं।

उनके दोस्तों और फैमिली को खुशी मिलेगी कि वह जल्द ही फिल्म निर्माता जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में अभिनय कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। आज के अपने लेख में, मैं आपको सुहाना खान का जीवन परिचय (Suhana Khan Biography In Hindi) के बारे में बहुत सारी जानकारी देने जा रहा हूँ। इसके जरिए आप उनके जीवन परिचय को सरल भाषा में समझ सकेंगे।

सुहाना खान का जीवन परिचय (Suhana Khan Biography In Hindi)

नाम (Name)सुहाना खान
पेशा (Profession)अभिनेत्री, सोशल मीडिया स्टार
जन्म (Date Of Birth)22 मई 2020
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई महाराष्ट्र भारत
धर्म (Religion)इस्लाम
उम्र (Age)23 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)मुंबई महाराष्ट्र भारत
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फीट 2 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
शारीरिक माप (Figure Size)30-24-32
शैक्षिक योग्यता (Education)स्नातक
शौक (Hobbies)डांस करना, फुटबॉल खेलना, लिखना और यात्राएं करना
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)अविवाहित
Suhana Khan Family
Suhana Khan Family

सुहाना खान का परिवार (Suhana Khan Family)

पिता का नाम शाहरुख खान
माता का नाम गौरी खान
भाई का नाम आर्यन खान, अबराम खान

सुहाना खान का जन्म (Suhana Khan Birth)

सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। वह एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुई है। उनके पिता का नाम शाहरुख़ खान है, जो एक बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता हैं। उनकी माँ का नाम गौरी खान है, जो देश की एक प्रसिद्ध इंटीरियर डिज़ाइनर और फिल्म निर्माता हैं।

सुहाना के एक बड़े भाई का नाम आर्यन खान है, जो एक अच्छे डबिंग कलाकार, फिल्म निर्माता और व्यवसायी हैं। और उनके एक छोटे भाई का नाम अब्राहम खान है।

इसे पढ़े:- शाहरुक खान का जीवन परिचय

सुहाना खान की शिक्षा (Suhana Khan Education)

सुहाना खान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मुंबई, महाराष्ट्र के “धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल” से पूरी की। उसके बाद उन्होंने लंदन के “Ardingly College” से और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2019 में, सुहाना ने स्नातक की डिग्री हासिल की।

कॉलेज में पढ़ते समय, सुहाना ने कई डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई और स्नातक समारोह में नाटक में भाग लिया। उनके नाटक में दिखने के लिए उन्हें रसेल कप से सम्मानित किया गया था।

इसके बाद, वे अभिनय और नाटक के अध्ययन के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) Tisch School of the Arts, न्यूयॉर्क, में गए। Tisch School of Arts में पढ़ते समय, सुहाना को कई थिएटर शों में अभिनय का मौका मिला।

Suhana Khan Career
Suhana Khan Career

सुहाना खान का करियर (Suhana Khan Career)

सुहाना खान, शाहरुख़ ख़ान और गौरी ख़ान की बेटी हैं और वह अपने बचपन से ही एक्टिंग के रंगमंच पर कदम रखना चाहती थीं। वह एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रही थी जब उन्होंने अपनी पहली लघु फिल्म “द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू” में अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया था और यह 10 मिनट की एक लघु फिल्म थी जिसमें एक किशोरी के बिना प्यार की कहानी दिखाई गई। यह फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई।

2023 में, सुहाना खान को नेटफ्लिक्स फिल्म “द आर्चीज में वेरोनिका” में दिखाया जाएगा, जिसके निर्देशक जोया अख्तर हैं। यह एक नेटफ्लिक्स ऑरिजिनल फिल्म होगी और इसमें सुहाना खान वेरोनिका की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले भी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो साझा किए हैं।

जिनमें वे अपनी अभिनय कौशल और अदाकारी का प्रदर्शन करती हैं। इन सभी कामों के माध्यम से, सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच एक बड़ी फैंबेस बना लिया है।सुहाना खान का एक्टिंग के साथ-साथ फैशन में भी दिलचस्पी है। वे अक्सर अपने फैंस के साथ अपने स्टाइल और लुक्स को साझा करती हैं और इसे बड़े पसंद किया जाता है। उन्हें फैशन इंस्टाग्रामर्स की भी तारीफ की जाती है।

इसे पढ़े:- भुवन बाम का जीवन परिचय

सुहाना खान के जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें

  • सुहाना खान को फूटबोल खेलना काफी पसंद है। उन्होंने अपने स्कूल के लिए कई फुटबॉल टूर्नामेंट जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने U-14 लड़कियों की फुटबॉल टीम का नेतृत्व भी किया है।
  • खेल प्रेमी सुहाना अक्सर अपने पिता के साथ आईपीएल मैच देखने जाती हैं।
  • उन्हें डांस में पॉप नृत्य काफी पसंद है। सुहाना ने 2012 में श्यामक डावर के समर फंक शो के पॉप मूव वीडियो में परफॉर्म किया था।
  • 2018 में, सुहाना खान को वोग (Vogue) पत्रिका के कवर पर चित्रित किया गया था।
  • सुहाना को अपने खाली समय में यात्रा करना और नेटफ्लिक्स शो देखना बहुत पसंद है।
  • सुहाना एक बेहतरीन लेखक भी है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कथा लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • वह अंग्रेजी गायक और लेखक “जयान मलिक” की बहुत बड़ी प्रशंसक है।
  • उन्हें अक्सर कई मौकों पर शराब का सेवन करते देखा जाता है।

इसे पढ़े:- अभिषेक मल्हान (फूकरा इंसान) का जीवन परिचय

Suhana Khan Social Media Account

InstagramClick Here
FacebookClick Here
TwitterClick Here

FAQ:

Q: सुहाना खान कौन है?

Ans: सुहाना खान एक भारतीय अभिनेत्री, थिएटर कलाकार और सोशल मीडिया स्टार हैं। वह भारतीय सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी होने के लिए जानी जाती हैं।

Q: सुहाना खान का जन्म कब और कहा हुआ है?

Ans: सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।

Q: सुहाना खान के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है?

Ans: फ़िलहाल सुहाना का कोई बॉयफ्रैंड नही है। वो अपना सारा ध्यान अपने करियर पर केंद्रित कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-