Sai Sudharsan Biography In Hindi: साई सुदर्शन भारत में क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्हें बल्लेबाजी के लिए बहुत प्रशंसा मिलती है। वे तमिलनाडु की घरेलू क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अच्छा खेल किया है। उन्हें आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में शामिल किया। उनका पहला आईपीएल मैच 8 अप्रैल 2022 को हुआ था, जिसमें उन्होंने 30 गेंद पर 35 रन बनाए और अपनी टीम को जीत में मदद की।
आज के इस लेख में, मैं आपको साईं सुदर्शन का जीवन परिचय (Sai Sudharsan Biography In Hindi) के बारे में बहुत सारी जानकारी देने जा रहा हूँ। इसके जरिए आप उनके जीवन परिचय को सरल भाषा में समझ सकेंगे।

Table of Contents
साईं सुदर्शन का जीवन परिचय (Sai Sudharsan Biography In Hindi)
नाम (Name) | साईं सुदर्शन |
पूरा नाम (Full Name) | भारद्वाज साई सुदर्शन |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर (बल्लेबाज) |
जन्म (Date Of Birth) | 15 अक्टूबर 2001 |
जन्म स्थान (Birth Place) | चेन्नई, तमिलनाडू, भारत |
उम्र (Age) | 23 वर्ष (2024 के अनुसार) |
धर्म (Religion) | हिंदू |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
गृहनगर (Hometown) | चेन्नई, तमिलनाडू, भारत |
स्कूल (School) | • डीएवी स्कूल, चेन्नई • संथोम हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई |
कॉलेज (College) | रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज, चेन्नई |
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) | उन्होंने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज, चेन्नई से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की |
घरेलू टीम (Domestic Team) | • तमिलनाडु अंडर-14 • तमिलनाडु अंडर-16 • तमिलनाडु अंडर-19 • ट्रिप्लीकेन फ्रेंड्स यूनाइटेड क्रिकेट क्लब (TFUCC) • इंडिया ए • अलवरपेट CC • तमिलनाडु • जॉली रोवर्स क्रिकेट क्लब • चेपॉक सुपर गिलीज़ • लाइका कोवई किंग्स • गुजरात टाइटन्स |
गेंदबाजी की शैली (Bowling Style) | बाएं हाथ से लेग ब्रेक |
बल्लेबाजी की शैली (Batting Style) | बाएं हाथ से |
लंबाई (Height) | 5 फीट 9 इंच |
वजन (Weight) | 65 किलोग्राम |
आंखों का रंग (Eyes Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status) | अविवाहित |
साईं सुदर्शन का परिवार (Sai Sudharsan Family)
पिता का नाम (Father’s Name) | भारद्वाज आर (अंतर्राष्ट्रीय एथलीट) |
माता का नाम (Mother’s Name) | अलगू उषा भारद्वाज (राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी) |
बहन का नाम (Sister’s Name) | ज्ञात नहीं |
भाई का नाम (Brother’s Name) | साईराम भारद्वाज |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | अविवाहित |
साईं सुदर्शन का जन्म एवं शिक्षा (Sai Sudharsan Birth and Education)
साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। उनके पिता आर. भारद्वाज एक धावक (athlete) हैं। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करके साउथ एशियन गेम में भाग लिया। उनकी मां ऊषा भारद्वाज वॉलीबॉल में राज्य स्तरीय खेल चुकी हैं। साईं के माता-पिता दोनों ही खिलाड़ी थे। इसलिए वे चाहते थे कि उनके बच्चे भी खिलाड़ी ही बने। इसलिए उन्होंने बचपन से ही अपने बच्चों को खेल से जोड़ा रखा। उनका एक बड़ा भाई भी हैं जिनका नाम साईराम भारद्वाज जो उन्हें हमेशा सहयोग करते हैं। उनके बड़े भाई साईं को क्रिकेट के प्रशिक्षण में मदद करते हैं।
साईं सुदर्शन ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत चेन्नई में की। उन्होंने चेन्नई के “संथोम हायर सेकेंडरी स्कूल” से पढ़ाई की। वहाँ उन्होंने स्कूल के साथ-साथ क्रिकेट भी खेला। बचपन से ही उन्हें खेलों में रुचि थी। बाद में उन्होंने “स्वामी विवेकानंद कॉलेज” से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने वहाँ बीकॉम की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने क्रिकेट पर भी ध्यान दिया। कॉलेज में भी उन्होंने क्रिकेट खेला और कई टूर्नामेंट में भाग लिया।
साईं सुदर्शन का करियर (Sai Sudharsan Career)
साईं सुदर्शन ने 2019 में क्रिकेट की शुरुआत की थी। वह राज्य स्तरीय क्रिकेट में बहुत अच्छा खेलते थे। लेकिन फिर उन्हें कोरोना की वजह से कुछ समय के लिए खेलना बंद करना पड़ा। फिर 2021 में उन्हें TNPL लीग में Lyca Kovai Kings के साथ खेलने का मौका मिला। वहां उन्होंने बहुत अच्छा खेला। इसके बाद उन्हें “सैयद मुस्तफा अली ट्रॉफी” और “विजय हजारे ट्रॉफी” के लिए भी चुना गया।
साईं सुदर्शन ने 4 नवंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए “2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी” में 20-20 क्रिकेट में खेलना शुरू किया। उन्होंने अपने पहले मैच में 19 गेंदों में पांच चौकों की मदद से अच्छा प्रदर्शन किया। फिर 8 दिसंबर 2021 को उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में “विजय हजारे ट्रॉफी” के लिए खेलना शुरू किया।
साईं सुदर्शन के अच्छे खेल को देखते हुए 2022 में उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला। उन्होंने गुजरात टाइटंस टीम के साथ खेला। फिर 2023 और 2024 में भी वे उसी टीम के साथ खेले। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 8 अप्रैल 2022 को पंजाब किंग्स के खिलाफ किया।
साईं सुदर्शन का आईपीएल करियर (Sai Sudharsan IPL Career)
साईं सुदर्शन ने 2022 में गुजरात टाइटन्स की टीम में खेला, जहाँ उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपये मिले। उनका खेल बहुत अच्छा रहा, खासकर 2023 में उन्होंने CSK के खिलाफ 96 रनों की शानदार पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण, गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 2024 आईपीएल के लिए रखा है।
Sai Sudharsan Social Media Account
X (Twitter) | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
FAQ:
साईं सुदर्शन कौन है?
साई सुदर्शन भारत में क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्हें बल्लेबाजी के लिए बहुत प्रशंसा मिलती है।
साईं सुदर्शन का जन्म कब हुआ?
साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था।
साईं सुदर्शन कहाँ से हैं?
साई सुदर्शन तमिलनाडु के चेन्नई शहर से है।
साईं सुदर्शन की उम्र कितनी है?
साईं सुदर्शन की उम्र 23 वर्ष है।
Related Posts:






Latest Post:
-
Rinku Majumdar Wiki, Marriage | जानिए रिंकू मजूमदार की पूरी जीवनी
Rinku Majumdar Wiki, Marriage, Political Career etc. जानिए रिंकू मजूमदार की पूरी जीवनी – भाजपा में उनकी भूमिका, राजनीतिक सफर, व्यक्तिगत जीवन और दिलीप घोष से विवाह की कहानी विस्तार …
-
Dilip Ghosh Biography In Hindi | BJP नेता दिलीप घोष की जीवनी, राजनीति और हाल की गतिविधियाँ
Dilip Ghosh Biography In Hindi, Age, Wife, Family, Political Career etc. जानिए भाजपा नेता दिलीप घोष के जीवन, राजनीतिक सफर, हाल ही में हुए विवाह और विवादास्पद बयानों के बारे …
-
शिखर धवन की जीवनी | Shikhar Dhawan Biography in Hindi
शिखर धवन की जीवनी | Shikhar Dhawan Biography in Hindi, Cricket Career, Wife, child, Age, Family and Net Worth. Shikhar Dhawan Biography in Hindi शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के …