Riyan Parag Biography in Hindi: रियान पराग एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्हें दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से लेग-ब्रेक गेंद फेकने का शौक है। उनकी बल्लेबाजी के कौशल के कारण वे मशहूर हैं। रियान ने भारतीय टीम के लिए भी खेला है, जैसे कि एसीसी अंडर-19 एशिया कप में। उनके पिताजी ने ही उन्हें क्रिकेट का ज्ञान दिया है। वे अपनी घरेलू टीम असम के लिए भी खेलते हैं। रियान को आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।
आज के इस लेख में, मैं आपको रियान पराग का जीवन परिचय (Riyan Parag Biography in Hindi) के बारे में बहुत सारी जानकारी देने जा रहा हूँ। इसके जरिए आप उनके जीवन परिचय को सरल भाषा में समझ सकेंगे।
![Riyan Parag biography in Hindi](https://i0.wp.com/merastatus.in/wp-content/uploads/2024/04/1000032594.webp?resize=800%2C890&ssl=1)
Table of Contents
रियान पराग का जीवन परिचय (Riyan Parag Biography in Hindi)
नाम (Name) | रियान पराग दास |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर (ऑल राउंडर) |
जन्म (Date Of Birth) | 10 नवंबर 2001 |
जन्म स्थान (Birth Place) | गुवाहाटी, असम, भारत |
उम्र (Age) | 25 वर्ष (2024 के अनुसार) |
धर्म (Religion) | हिंदू |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
गृहनगर (Hometown) | गुवाहाटी, असम, भारत |
स्कूल (School) | साउथ पॉइंट स्कूल, गुवाहाटी |
कॉलेज (College) | ज्ञात नही हैं |
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) | 11वीं कक्षा में अध्ययनरत |
घरेलू टीम (Domestic Team) | असम |
गेंदबाजी की शैली (Bowling Style) | दाहिने हाथ से लेग-ब्रेक |
बल्लेबाजी की शैली (Batting Style) | दाहिने हाथ से |
लंबाई (Height) | 6 फीट 0 इंच |
शारीरिक माप (Body Measurement) | 40-32-14 |
वजन (Weight) | 70 किलोग्राम |
आंखों का रंग (Eyes Colour) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status) | अविवाहित |
रियान पराग का परिवार (Riyan Parag Family)
पिता का नाम (Father’s Name) | पराग दास (पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेटर) |
माता का नाम (Mother’s Name) | मिठू बरूआ दास (तैराक) |
बहन का नाम (Sister’s Name) | ज्ञात नहीं |
भाई का नाम (Brother’s Name) | ज्ञात नहीं |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | अविवाहित |
रियान पराग का जन्म एवं शिक्षा (Riyan Parag Birth and Education)
रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2001 को असम के गुवाहाटी जिले में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों ही खिलाड़ी हैं। उनके पिता पराग दास भी क्रिकेटर हैं, जो की असम टीम और रेलवे टीम के लिए खेल चुके हैं। उनके पिता चाहते थे कि रियान उनसे भी बेहतर क्रिकेटर बने और इंडियन टीम के लिए खेले। उनकी माँ मिथु बरुआ दास एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय तैराक हैं, और एशियाई चैंपियनशिप और एनसीएए खेलों में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई साउथ पॉइंट स्कूल, गुवाहाटी से की थी।
रियान के पिता, पराग दास, पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने असम, रेलवे और पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पिता पराग दास और एमएस धोनी ने पहले रेलवे के टूर्नामेंट में साथ में भाग लिया था। उन्होंने 2004 में नागपुर में अंतर-रेलवे प्रतियोगिताओं में अपने विभाग के रन-चार्ट में शीर्ष स्थान पर रहे थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में एक-दूसरे के खिलाफ भी खेला है।
रियान की मां, मिठू बरुआ, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में एक पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तैराक हैं, जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप और एसएएफ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
रियान पराग का करियर (Riyan Parag Career)
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद, रियान पराग को 2019 आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. 11 अप्रैल 2019 को उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. अपने पहले मैच में उन्होंने 16 रन बनाए. 2019 आईपीएल के दौरान, वह आईपीएल के इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए. उन्होंने 17 साल और 175 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और 18 साल और 169 दिन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो संयुक्त रूप से संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ के नाम था.
रियान ने अपने डेब्यू सीजन में 7 मैच खेले और 160 रन बनाए और दो विकेट हासिल किए. उन्होंने 2020 और 2021 आईपीएल सीजन भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला और अच्छा प्रदर्शन किया. 2020 सीजन में उन्होंने 12 मैचो में 86 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं लिया. जबकि 2021 में उन्होंने 11 मैचो में 93 रन बनाए और गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट भी लिया. 2022 आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. हालांकि, 2022 आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया.
आईपीएल 2022 में, उन्होंने 17 मैच खेले और 16.64 की बल्लेबाजी औसत से 183 रन बनाए. इसके अलावा 14.75 के इकोनॉमी रेट से एक विकेट हासिल किया. राजस्थान ने 2023 आईपीएल के लिए उन्हें रिटेन किया और 7 मैचों में उन्होंने 13 की औसत से 78 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2024 आईपीएल के लिए टीम में बरकरार रखा है. अब देखने वाली बात है कि 2024 आईपीएल में रियान कैसा प्रदर्शन करते हैं.
रियान पराग का डेब्यू (Riyan Parag’s Debut):
• प्रथम श्रेणी – 17-20 नवंबर 2017 को हैदराबाद के खिलाफ, गुवाहाटी में
• लिस्ट-ए – 03 मार्च 2017 को रेलवे के खिलाफ, दिल्ली में
• टी20 – 29 जनवरी 2017 को झारखंड के खिलाफ, इडेन गार्डन में
• आईपीएल – 11 अप्रैल 2019 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, जयपुर में
Riyan Parag Social Media Account
X (Twitter) | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
FAQ:
रियान पराग कौन है?
रियान पराग एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 29 जनवरी 2017 को 2016-17 की इंटर स्टेट ट्वेंटी-२० टूर्नामेंट में असम के लिए ट्वेंटी-२० में खेला। अक्टूबर 2017 में उन्हें 2017 एसीसी अंडर-१९ एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयनित किया गया था। फिर, 17 नवंबर 2017 को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में असम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उन्होंने खेला।
रियान पराग का जन्म कब हुआ?
रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2001 को असम के गुवाहाटी जिले में हुआ था।
रियान पराग कहाँ से हैं?
रियान पराग असम के गुवाहाटी जिले से है।
रियान पराग की उम्र कितनी है?
रियान पराग की उम्र 24 वर्ष है।
Related Posts:
![](https://i0.wp.com/merastatus.in/wp-content/uploads/2023/06/Mahendra-Singh-Dhoni-Biography-In-Hindi.png?resize=800%2C450&ssl=1)
![Rinku Singh biography in hindi](https://i0.wp.com/merastatus.in/wp-content/uploads/2023/04/Rinku-Singh-biography-in-hindi.webp?resize=800%2C432&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/merastatus.in/wp-content/uploads/2023/05/20230512_150049.jpg?resize=800%2C450&ssl=1)
![Anuj Rawat Biography in Hindi](https://i0.wp.com/merastatus.in/wp-content/uploads/2024/04/Anuj-Rawat-Biography-in-Hindi-.webp?resize=800%2C432&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/merastatus.in/wp-content/uploads/2023/05/20230526_161940.jpg?resize=800%2C450&ssl=1)
![Smriti Mandhana Biography in Hindi](https://i0.wp.com/merastatus.in/wp-content/uploads/2024/03/Smriti-Mandhana-Biography-in-Hindi-.webp?resize=800%2C432&ssl=1)
Latest Post:
-
चिराग पासवान जीवन परिचय | Chirag Paswan Biography in Hindi
Chirag Paswan Biography in Hindi: चिराग पासवान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अभिनेता हैं। वह जून 2024 से 19वें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं। चिराग पासवान प्रसिद्ध सांसद …
-
वसीम अकरम का जीवन परिचय | Wasim Akram Biography in Hindi
Wasim Akram Biography in Hindi: वसीम अकरम एक पाकिस्तानी क्रिकेट कमेंटेटर, कोच और पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की है। अकरम को अब …
-
Kulwinder Kaur CISF: कौन हैं कुलविंदर कौर, जिसने कंगना रनौत को मारा था थप्पड़
Kulwinder Kaur CISF: 35 वर्षीय कुलविंदर कौर CISF में साल 2009 में शामिल हुईं थीं और वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फोर्स के साथ साल 2021 से काम कर रहीं हैं। …