Elon Musk Biography in Hindi | एलन मस्क जीवनी

Elon Musk Biography in Hindi: एलन मस्क एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक, इंजीनियर, और आविष्कारक है। एलन स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर; टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक, सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार; ओपनएआई के सह-अध्यक्ष; न्यूरालिंक के संस्थापक और सीईओ और द बोरिंग कंपनी के संस्थापक हैं। इसके अलावा वे सोलरसिटी के सह-संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष, ज़िप2 के सह-संस्थापक और एक्स.कॉम के संस्थापक हैं, जोकि बाद में कॉन्फ़िनिटी के साथ विलय हो गया और उसे नया नाम पेपैल मिला। Elon Musk Biography In Hindi
हाल ही में इन्होने ट्विटर को ख़रीदा है

एलन मस्क जीवन परिचय | Elon Musk Biography in Hindi

नाम [Name] एलन मस्क – ELON MUSK

जन्मदिन [Date Of Birth] 28 जून 1971

जन्म स्थान [Birth Place] प्रिटोरिया, ट्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका

उम्र [Age] 50 वर्ष

माता [Mother] मैय मस्क [Maye Musk]

पिता [Father] एरॉल मस्क [Errol Musk]

पत्नी [Wife] तालुलाह राइली

शिक्षा [Education] BS and BA Degree
कॉलेज [Collage] Queen’s University – University Of Pennsylvania

नागरिकता [Nationality] दक्षिण अफ्रीका [1971 वर्तमान कनाडा] [1989 वर्तमान] संयुक्त राज्य [2002 वर्तमान]

धर्म [Religion] ज्ञात नही

शादी शादीशुदा

बच्चे [Chlidrens] 7

कंपनी नाम [Company Name] 1- Tesla
2- SpaceX
3-Neuralink
4-Solarcity
5-Neuralink
6-Open AI
7-Twitter

व्यवसाय [Business] आविष्कारक, उद्यमी और इंजीनियर
भाई किंबल मस्क
बहन टोस्का मस्क

नेटवर्थ (Networth) 21,810 crores USD

एलन मस्क का प्रारंभिक जीवन

elon-musk-biography-in-hindi

एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 में Pretoria, South Africa में हुआ था। इनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था जिनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी थी। मस्क के पिता का नाम एरोल मस्क था। उनके पिता इलेक्ट्रिक इंजीनियर और पायलेट थे। इनकी मां का नाम मेई मस्क था। इनकी मां एक फ़ूड एक्सपर्ट थी।
जब एलन 10 साल के थे तब इनके माता-पिता का तलाक हो गया था। माता पिता के डिवोर्स के बाद मास्क अपने पिता के साथ रहने लगे। अपने पिता के साथ रहते हुए उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लेना शुरू किया था। अफ्रीका में एलन का समय काफी अच्छा बीता था। लेकिन बाद में वे काम के सिलसिले से और अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका चले गए।

एलन मस्क का बचपन एवं शिक्षण [Elon Musk Education ]

एलन मस्क जब 12 वर्ष के थे तब उन्होंने इतनी किताबें पढ़ ली थी जितनी ग्रेजुएशन करने वाले भी नहीं पढ़ते हैं. उनका पसंदीदा सब्जेक्ट कंप्यूटर था, यही वजह थी की उन्होंने किताबों की मदद से कंप्यूटर भी सीखा और कंप्यूटर में प्रोग्रामिंग करके एक गेम बनाया. इस गेम का नाम उन्होंने ब्लास्ट (Blast) रखा. यह गेम उन्होंने एक अमेरिकन कम्पनी को मात्र 500$ में बेच दिया था. अब आप समझ सकते हैं की एलोन बचपन से ही बहुत बुद्धिमान थे।

उनके बचपन का एक किस्सा यह भी है की जब वह स्कूल जाते थे तब उनके सहपाठी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। उनसे अक्सर एलन मस्क की लड़ाई हो जाती थी। एक बार उनसे लड़ते हुए वे सीढ़ी से गिर गये और बेहोश हो गये थे। उसी घटना के बाद आज भी एलोन को सांस लेने में तकलीफ होती है।

एलन मस्क जब 17 वर्ष के हुए तब वे अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन कुछ प्रॉब्लम के चलते वे अमेरिका नहीं जा पाए। कुछ समय बाद वे अपने पिता से भी अलग हो गये क्योंकि उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और उन्हें अपना टाइम नहीं दे पा रहे थे। यही वजह थी की उन्होंने अपनी माँ के रिश्तेदार जो कनेडा में रहते थे उनके पास जाने का फैंसला किया। एलन मस्क कनेडा जाकर अपनी पढाई पूरी करते हैं। उन्होंने कनेडा की नागरिकता भी हासिल की और वहां पर यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया से फिजिक्स की BA की डिग्री प्राप्त कर ली , और व्हार्टन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से इकोनॉमिक्स (BE) की डिग्री भी प्राप्त की।

अमेरिका जाने के बाद बदली जिंदगी
कहते है ना की इंसान को एक ना एक मौका जिंदगी में जरुर मिलता है सफल होने के लिए और एलोन के साथ भी ऐसा ही हुआ, उन्होंने 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका में एडमिशन लिया और पीएचडी करने के लिए अमेरिका पहुँच गये। यहाँ उन्हें इंटरनेट का ज्ञान हुआ और दो दिनों में ही उन्होंने अपना एडमिशन वापस लिया और अमेरिका में ही अपने भाई के साथ मिलकर 1995 में ही Zip2 नामक कम्पनी बना ली।

Zip2 का इतिहास और सफलता

एलन मस्क (Elon Musk) की पहली कंपनी Zip2 में उनके शेयर 7 प्रतिशत थे और यह एक न्यूज़ पेपर को सिटी गाइड करने का काम करती थी। बाद में इस कंपनी को 1999 में Compaq ने खरीद लिया था और एलोन को अपनी हिस्सेदारी के अनुसार 22 मिलियन डॉलर मिले।

Elon Musk के कार्य एवं उनकी कंपनी

मस्क कई बड़ी-बड़ी कंपनियां तो चलाते ही है साथ ही साथ एलन मस्क छोटी छोटी कंपनियों को भी संभालते हैं। इनकी छोटी छोटी कंपनियों में सबसे फेमस कंपनी न्युरालिंक, द बोरिंग कंपनी और स्टारलिंक है।

न्युरालिंक कंपनी के अंतर्गत यह इंसानी दिमाग को विकसित करने पर कार्य कर रहे हैं क्योंकि इनका ऐसा मानना है कि एक समय ऐसा भी आएगा जब कंप्यूटर का राज इंसानों पर होगा इसलिए वह चाहते थे कि इंसान पहले से ही उस दिन के लिए तैयार रहें और उस समय कंप्यूटर का अच्छे से सामना भी कर सकें।

द बोरिंग कंपनी के अंतर्गत एलेन ट्रांसपोर्ट को अपने हाथ में ले रहे हैं उन्होंने ट्रांसपोर्ट को आसान बनाने के लिए 1 tunnel का निर्माण करने का सोचा है और उस पर काम कर रहे हैं। अपनी कंपनी स्टारलिंग की मदद से एलन दुनिया भर में इंटरनेट की सुविधा पहुंचाना चाहते हैं ताकि कोई भी देश शहर गांव इंटरनेट से अछूता न रहे।

कैसे बने एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी ?

Forbes ने इस साल अमीर आदमियों की जो सूची निकाली थी उस लिस्ट के अनुसार एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी थे इस लिस्ट को 8 जनवरी 2021 को पास किया गया था। Forbes के अनुसार इनके पास 184 बिलियन डॉलर है।

Elon Musk Twitter (एलन मस्क ने खरीदा ट्विटर)

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ट्विटर को 25 अप्रैल 2022 को टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 43 बिलियन डॉलर में खरीद लिया

एलन मस्क ने ट्विटर के 9 प्रतिशत शेयर खरीद लिए हैं। लेकिन अब उन्होंने 100 प्रतिशत स्टेक खरीद लिए थे। पहले जब एलन ने इसका ऑफर दिया था तो उस समय कंपनी की ओर से कुछ नहीं बोला गया था। लेकिन अब कंपनी इसे बेचने के लिए तैयार हो गई है।

इस बात पर सबसे पहले मुहर लगाई ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने जिन्होंने कहा, ट्विटर बोर्ड ने मूल्य निश्चित कर एलन के प्रस्ताव को पास कर दिया है। जिसके बाद अब 100 प्रतिशत हिस्सेदारी एलन के पास आ गई है।

एलोन मस्क की सबसे बड़ी कंपनियाँ
Greatest Projects of Elon Musk- SpaceX, Tesla, Solar City

2002 में Elon ने अपने जो पैसे जमा किए। उन पैसों से $100 million की बड़ी कंपनी की शुरूआत की। जिसका नाम SpaceX रखा। यह कंपनी आजकल space vehicle बनाने का कार्य कर रही है। Elon Musk के अनुसार, वह 2030 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर बसाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

2003 में Elon Musk ने दो लोगों के साथ मिलकर, Tesla Ink नाम की एक कंपनी की स्थापना की। 2008 के बाद से वह Tesla के CEO के रूप में कार्य कर रहे हैं। Tesla की खासियत, इसकी लाजवाब इलेक्ट्रिक कारें हैं। 2006 में Elon ने अपने चचेरे भाई की कंपनी SolorCity में फाइनेंशियल कैपिटल मुहैया करवाई। 2013 से SolarCity यूनाइटेड स्टेट में Solar Power System मुहैया करवा रही है। यह United State की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। आगे चलकर 2016 में Tesla ने SolarCity को अपने अंतर्गत में ले लिया। आज के समय में SolarCity पूर्ण रूप से Tesla के अंतर्गत ही कार्य कर रही है।

दिसंबर 2015 में Elon Musk में एक artificial intelligence research कंपनी की शुरुआत की। इसका नाम OpenAI रखा गया। वह इसके तहत को मानवता के लिए, artificial intelligence को फायदेमंद और सुरक्षित बनाना चाहते हैं। 2016 में Elon Musk न्यूरलिंक नाम की, एक कंपनी के Co Founder बने। यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव ब्रेन को जोड़ने के कार्य में लगी हुई है।

Elon बहुत तरह के, अलग-अलग कार्यों में लगे हुए हैं। इस बात से उन्होंने साबित कर दिया है। उनके जैसी सोच रखने वाले व्यक्ति, कुछ बड़ा कर पाते हैं। वैसे तो वह, आज एक जानी-मानी हस्ती हैं। दुनिया भर में अपना नाम कमा चुके हैं। लेकिन उनका मानना है। दुनिया में अभी-भी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं। जिन्हें और बेहतर करके मानव हित में कार्य किया जा सकता है।

एमसी स्टेन की जीवनी

गौरव तनेजा जीवन परिचय

Q. Elon Musk Net Worth?

Ans: 21,810 crores USD

Q. Elon Musk Twitter?

Ans: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ट्विटर को 25 अप्रैल 2022 को टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 43 बिलियन डॉलर में खरीद लिया

Q. Elon Musk Age?

Ans: 50 वर्ष

Q. Elon Musk Wife?

Ans: तालुलाह राइली

5 thoughts on “Elon Musk Biography in Hindi | एलन मस्क जीवनी

  1. Pingback: Gaurav Taneja Biography in Hindi | गौरव तनेजा जीवन परिचय - Mera Status

  2. Pingback: एमसी स्टेन की जीवनी | MC Stan Biography in Hindi - Mera Status

  3. Pingback: किली पॉल का जीवन परिचय | Kili Paul Biography in Hindi - Mera Status

  4. Pingback: स्वीटी बूरा का जीवन परिचय | Saweety Boora Biography in Hindi - Mera Status

  5. Pingback: बर्नार्ड अरनॉल्‍ट का जीवन परिचय | Bernard Arnault Biography in Hindi - Mera Status

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *