यशवंत सिन्हा का जीवन परिचय, राजनेता, जन्म, उम्र, परिवार, राजनितिक करियर, बेटा, वाइफ, धर्म, जाति, भाई, शिक्षा, किताब, [ Yashwant Sinha Biography In Hindi] (Politician, Birth, Age, Family, Net Worth, Political Career, Political Party, Son, Wife, Religion, Caste, Brother, Education, Book, Twitter, Instagram)
यशवंत सिंहा राज्य के हजारीबाग के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पुणे निर्वाचित भाजपा के एक ऐसे प्रतिभा संपन्न राजनेता है, जिन्होंने बारहवीं तथा 13वीं लोकसभा के गठन के बाद बनी वाजपेई सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। अटल बिहारी वाजपेई मंत्रिमंडल (केंद्रीय मंत्रिमंडल) में वित्त मंत्री व विदेश मंत्री रहे हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको यशवंत सिंहा की जीवनी Hindi के बारे में बताएगे।
Table of Contents
यशवंत सिंहा का जीवन परिचय (Yashwant Sinha Biography Hindi)
नाम | यशवंत सिन्हा |
जन्म | 6 नवम्बर 1937 |
जन्म स्थान | पटना, ब्रिटिश भारत |
उम्र | 84 वर्ष |
गृहनगर | पटना, बिहार, भारत |
पेशा | सार्वजनिक व राजनीतिक अधिकारी |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी (भूतपूर्व) तृणमूल कांग्रेस (वर्तमान) |
धर्म | हिन्दू |
नागरिकता | भारतीय |
हॉबी | बागवानी, पढ़ना, लेखन, यात्रा |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
यशवंत सिन्हा का परिवार (Yashwant Sinha Family)
पिता | विपिन बिहारी शरण |
माता | धन्ना देवी |
पत्नी | नीलिमा सिन्हा (लेखक) |
बेटा | जयंत सिन्हा (राजनीतिज्ञ) सुमंत सिन्हा (व्यवसाई) |
बेटी | शर्मिला (लेखक) |
यशवंत सिन्हा का प्रारंभिक जीवन (Early Life Of Yashwant Sinha)
यशवंत सिन्हा पूर्व नौकरशाह हैं, जो बाद में राजनेता बन गए। उन्होंने काफी लंबे वक्त तक भारतीय जनता पार्टी के साथ काम किया। इस दौरान वो दो बार (1990–91 और 1998–2004) केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। सिन्हा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1984 में चंद्रशेखर के नेतृत्व में जनता पार्टी से की। बाद में वो बीजेपी में शामिल हुए, लेकिन नाराजगी की वजह से वो 2021 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अब विपक्षी दलों ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
यशवंत सिन्हा की शिक्षा (Education of Yashwant Sinha)
यशवंत सिन्हा ने प्राथमिक शिक्षा Patna Collegiate School और Patna University में 1958 में राजनीति शास्त्र में अपनी मास्टर्स (स्नातकोत्तर) डिग्री प्राप्त की।इसके बाद में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में 1960 तक इसी विषय की शिक्षा दी।
यशवंत सिन्हा का करियर (Career of Yashwant Sinha)
यशवंत सिन्हा 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सेवा में 24 से अधिक वर्ष तक रहे। 4 वर्षों तक उन्होंने सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में सेवा की। बिहार सरकार के वित्त मंत्रालय में 2 वर्षों तक अवर सचिव तथा उप सचिव रहने के बाद उन्होंने भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्य किया।
1971 से 1973 के बीच उन्होंने (बॉन) जर्मनी के भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (वाणिज्यिक) के रूप में कार्य किया था। इसके बाद उन्होंने 1973 से 1974 के बीच फ्रैंकफर्ट में भारत के कौंसुल जनरल के रूप में काम किया। इस क्षेत्र में लगभग 7 वर्ष काम करने के बाद उन्होंने विदेशी व्यापार और यूरोपीय आर्थिक समुदाय के साथ भारत के संबंधों के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया।
विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर) तथा भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय में काम किया। जहां वे विदेशी औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी के आयात, बौद्धिक संपदा अधिकारों और औद्योगिक स्वीकृति के मामलों के लिए जिम्मेदार थे। 1980 से 1984 के बीच भारत सरकार के थल परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में सड़क परिवहन, बंदरगाह और जहाजरानी (शिपिंग) उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल थे।
यशवंत सिन्हा का राजनीतिक करियर (Yashwant Sinha Political Career)
यशवंत सिन्हा ने 1984 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया और जनता पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति से जुड़ गए। 1986 में उनको पार्टी का अखिल भारतीय महासचिव नियुक्त किया गया और 1988 में उन्हें राज्य सभा का सदस्य चुना गया।1989 में जनता दल के गठन होने के बाद उनको पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।
उन्होंने चन्द्र शेखर के मंत्रिमंडल में नवंबर 1990 से जून 1991 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। 1996 में वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। 1998 में उनको वित्त मंत्री नियुक्त किया गया। उस दिन से लेकर 22 मई 2004 तक संसदीय चुनावों के बाद नई सरकार के गठन तक वे विदेश मंत्री रहे।
उन्होंने भारतीय संसद के निचले सदन लोक सभा में बिहार (झारखंड) के हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन 2004 के चुनाव में हजारीबाग सीट से यशवंत सिन्हा की हार को एक घटना माना जाता है। उन्होंने 2005 में फिर से संसद में प्रवेश किया। 13 जून 2009 को उन्होंने भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
यशवंत सिन्हा पुरस्कार (Yashwant Sinha Award)
25 अप्रैल 2015 को फ्रांसीसी सरकार ने सिन्हा को सर्वोच्च फ्रांसीसी नागरिक पुरस्कार ”ऑफिसर ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर” से सम्मानित किया।
यशवंत सिन्हा किताब (Yashwant Sinha Book)
सिन्हा ने “कन्फेशंस ऑफ ए स्वदेशी रिफॉर्मर (एक स्वदेशी सुधारक के विचार)” नामक पुस्तक में वित्त मंत्री के रूप में अपने द्वारा बिताए गए वर्षों का विस्तृत ब्यौरा दिया है।
FAQ:
Q: यशवंत सिन्हा कौन है?
Ans: एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता और तृणमूल कांग्रेस TMC के नेता
Q: यशवंत सिन्हा के बेटे का नाम क्या है?
Ans:इनके दो बेटे हैं जयंत सिन्हा, जो राजनीतिज्ञ हैं और सुमंत सिन्हा एक व्यवसाई हैं।
Q: यशवंत सिन्हा की वाइफ का नाम क्या है?
Ans: नीलिमा सिन्हा (लेखक)
Q: यशवंत सिन्हा की उम्र कितनी है?
Ans: 84 वर्ष
Related Posts:
Latest Post:
-
Shashwat Rawat Biography In Hindi – शाश्वत रावत क्रिकेटर
Shashwat Rawat Biography In Hindi, Age, Family, Cricket Career, NetWorth etc. ( शाश्वत रावत का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, क्रिकेट करियर सोशल मीडिया इत्यादि ) Shashwat Rawat Biography In Hindi …
-
Nehal Wadhera Biography In Hindi – नेहाल वढेरा क्रिकेटर
Nehal Wadhera Biography In Hindi, Cricket Career, Family, Net Worth, Age etc ( नेहाल वढेरा का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, क्रिकेट आईपीएल इत्यादि ) Nehal Wadhera Biography In Hindi नाम …
-
YO YO Honey Singh Biography In Hindi – हनी पाजी
Yo Yo Honey Singh Biography In Hindi, Career, Singing, Awards, Family, Album etc. ( यो यो हनी सिंह का जीवन परिचय, परिवार, नेट वर्थ, संगीत करियर इत्यादि) हिरदेश सिंह, जिन्हें …
Pingback: राशि खन्ना का जीवन परिचय | Raashi Khanna Biography in Hindi - Mera Status