Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi: बृज भूषण शरण सिंह भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से सोलहवीं लोक सभा के लिए कैसरगंज से वर्तमान में सांसद हैं। वे अब तक छः बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के भी कार्य किए हैं। 2024 में, उनके बेटे करण भूषण सिंह, जो डब्ल्यूएफआई के उपाध्यक्ष भी हैं, उनके स्थान पर कैसरगंज से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उतारे गए थे।
आज के इस लेख में, मैं आपको बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय (Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi) के बारे में बहुत सारी जानकारी देने जा रहा हूँ। इसके जरिए आप उनके जीवन परिचय को सरल भाषा में समझ सकेंगे।
Table of Contents
बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय (Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi)
नाम (Name) | बृजभूषण शरण सिंह |
पेशा (Profession) | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल (Political Party) | • भारतीय जनता पार्टी (1988-2008) • समाजवादी पार्टी (2008-2024 वर्तमान) |
जन्म स्थान (Birth Place) | बिश्नोहरपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश |
जन्म (Date Of Birth) | 8 जनवरी 1957 |
उम्र (Age) | 66 वर्ष (2024 तक) |
राशि (Zodiac Sine) | मकर |
धर्म (Religion) | हिंदू |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
स्कूल (School) | श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश (8वीं कक्षा तक) |
कॉलेज (College) | • के.एस. साकेत पी.जी. कॉलेज, अयोध्या (एम.ए.) • अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश (एल.एल.बी.) |
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) | • मास्टर ऑफ आर्ट्स • एल.एल.बी. |
शौक (Hobbies) | गायन, लेखन, घुड़सवारी |
लंबाई (Height) | 5 फीट 8 इंच |
वजन (Weight) | 75 किलोग्राम |
आंखों का रंग (Eyes Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status) | विवाहित |
बृजभूषण शरण सिंह का परिवार (Brij Bhushan Sharan Singh Family)
पिता का नाम (Father’s Name) | जगदंबा शरण सिंह (मृतक) |
माता का नाम (Mother’s Name) | प्यारी देवी सिंह |
बहन का नाम (Sister’s Name) | कोई नहीं है |
भाई का नाम (Brother’s Name) | उनके सात भाई थे, जिनकी मृत्यु हो गई। |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | केतकी देवी सिंह (राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता) |
बेटा का नाम (Son’s Name) | • शक्ति शरण सिंह (मृतक; सबसे बड़े) • प्रतीक भूषण सिंह (उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य) • करण भूषण सिंह (राजनीतिज्ञ) नोट: शक्ति शरण सिंह की मृत्यु 17 जून 2004 को गोंडा में अपने पैतृक घर पर भूषण के लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के बाद हुई। |
बेटी का नाम (Daughter’s Name) | 1 बेटी |
बृजभूषण शरण सिंह का जन्म एवं शिक्षा (Brij Bhushan Sharan Singh Birth and Education)
बृज भूषण शरण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1957 को बिश्नोहरपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम श्री जगदम्बा शरण सिंह और प्यारी देवी सिंह है।
1981 में उन्होंने केतकी देवी सिंह से शादी की। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। 2004 में, उनके बड़े बेटे शक्ति शरण सिंह की आत्महत्या हो गई। उन्होंने खुद को गोली मार ली और एक सुसाइड नोट में अपने पिता को जिम्मेदार ठहराया। उनके अन्य बेटे प्रतीक भूषण सिंह हैं जो गोंडा के भाजपा विधायक हैं और करण भूषण सिंह जो डब्ल्यूएफआई के उपाध्यक्ष हैं और कैसरगंज से भाजपा के सांसद उम्मीदवार हैं।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गोंडा जिले (उत्तर प्रदेश) से की। उसके बाद, वह केएस साकेत पीजी कॉलेज में गया और मास्टर ऑफ़ आर्ट्स की पढ़ाई की।
उन्होंने अपनी शिक्षा को बढ़ाते हुए फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के अवध विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और वहां से कानून की पढ़ाई की। उसके बाद, उसने पहले पहलवानी और फिर राजनीति में करियर बनाया।
बृजभूषण शरण सिंह का करियर (Brij Bhushan Sharan Singh Career)
बृजभूषण का परिवार राजनीति से जुड़े होने के कारण उनका भी रुझान शुरुआत से ही राजनीति की तरफ रहा। उन्होंने अपने पहलवानी करियर और कॉलेज की शिक्षा के दौरान ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बृजभूषण ने कॉलेज में ही स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बनकर राजनीतिक करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 1991 में भाजपा से चुनाव लड़ते हुए अपने असली राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इस करियर को शुरू करने के लिए उनकी सहायता उनके परिवार के ही चेचेरे भाई चंद्रभान शरण सिंह ने की जो की एक विधायक थे।
हालांकि बृजभूषण का अपने कॉलेज के समय से ही आरएसएस तथा भारतीय जनता पार्टी के काफी बड़े नेताओं से संपर्क था, जिसके कारण उनको राजनीति में आने में इतनी कठिनाई नहीं हुई। इसके अलावा अपने कॉलेज के राजनीतिक करियर से ही वह काफी विवादो में भी रहे जिसके कारण उन्हें काफी प्रसिद्ध भी मिली, इसलिए उन्होंने अपने प्रथम लोकसभा चुनाव में ही काफी भारी मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। इसके बाद पार्टी में उनका कदा काफी बड़ा हो गया।
साल 1996 में उनके जेल होने के कारण भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी पत्नी को टिकट दिया गया और उन्होंने भी काफी भारी मतों से विजय प्राप्त की। इसके बाद साल 1999 में अपने पूर्व क्षेत्र गोंडा से ही लोकसभा चुनाव लड़ा और फिर से भारी मतों के साथ विजय प्राप्त की।
इसके बाद साल 2004 में गोंडा से चुनाव ना लड़कर बलरामपुर से चुनाव लड़ा और इस बार भी काफी मतों से विजय प्राप्त करते हुए लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए।
2008 में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं से अनबन हो जाने के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से जुड़ते हुए केसरगंज लोकसभा क्षेत्र से 2009 का लोकसभा चुनाव लडा तथा एक बार फिर से भारी मतों से विजय प्राप्त की।
2014 में मोदी लहर के बारे में सुनने के कारण उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और तब से लेकर वर्तमान समय तक वह भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए ही लोकसभा सांसद के रूप में कार्य कर रहे हैं।
Brij Bhushan Sharan Singh Social Media
Click Here | |
Click Here | |
X (Twitter) | Click Here |
FAQ:
बृजभूषण शरण सिंह कौन है?
बृज भूषण शरण सिंह भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से सोलहवीं लोक सभा के लिए कैसरगंज से वर्तमान में सांसद हैं। वे अब तक छः बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के भी कार्य किए हैं।
बृजभूषण शरण सिंह का जन्म कब हुआ?
बृज भूषण शरण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1957 को बिश्नोहरपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
बृजभूषण शरण सिंह की उम्र कितनी है?
बृजभूषण शरण सिंह की उम्र 66 वर्ष है।
Related Posts:
Latest Post:
-
Shashwat Rawat Biography In Hindi – शाश्वत रावत क्रिकेटर
Shashwat Rawat Biography In Hindi, Age, Family, Cricket Career, NetWorth etc. ( शाश्वत रावत का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, क्रिकेट करियर सोशल मीडिया इत्यादि ) Shashwat Rawat Biography In Hindi …
-
Nehal Wadhera Biography In Hindi – नेहाल वढेरा क्रिकेटर
Nehal Wadhera Biography In Hindi, Cricket Career, Family, Net Worth, Age etc ( नेहाल वढेरा का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, क्रिकेट आईपीएल इत्यादि ) Nehal Wadhera Biography In Hindi नाम …
-
YO YO Honey Singh Biography In Hindi – हनी पाजी
Yo Yo Honey Singh Biography In Hindi, Career, Singing, Awards, Family, Album etc. ( यो यो हनी सिंह का जीवन परिचय, परिवार, नेट वर्थ, संगीत करियर इत्यादि) हिरदेश सिंह, जिन्हें …