एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार जीते 100 मेडल, रचा इतिहास

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है। उसने खेलों में कुल 100 मेडल जीते हैं, जिनमें से 25 मेडल गोल्ड हैं।

भारत की विमेंस कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे के खिलाड़ियों को हराकर 100वां मेडल जीता है।

विमेंस कबड्डी का फाइनल मैच बेहद रोमांचक था। इसमें भारत ने 26-24 के स्कोर से जीत हासिल की।

इसके अलावा, टीम इंडिया ने तीरंदाजी में भी धमाल मचाया। उन्होंने तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते, और एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता।

शनिवार की सुबह टीम इंडिया के लिए बहुत खुशियों भरी रही, क्योंकि वे खेल में बहुत अच्छा प्रदर्शन करके लौटे।

फिलहाल खेलों की मेडल संख्या में भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने कुल 100 पदक जीते हैं।

इस सूची में चीन पहले स्थान पर है, उसने 356 पदक जीते हैं। इनमें 188 गोल्ड, 105 सिल्वर और 63 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 

जापान दूसरे स्थान पर है, जिसने 47 गोल्ड सहित कुल 169 मेडल जीते हैं। कोरिया 36 गोल्ड, 50 सिल्वर और 86 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 172 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर है।

सुशांत सिंह पर काला जादू करती थी रिया चक्रवर्ती? तीन वर्ष बाद खुलासा