Raghav Chadha और Parineeti Chopra की शादी कब होगी?

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

शादी समारोह 23 और 24 सितंबर को द लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में आयोजित किए जाएंगे।

23 सितंबर को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में एक साथ होंगी। और 24 सितंबर को विवाह का आयोजन है।

इस शादी के लिए लगभग 200 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, और इनमें से 50 वीवीआईपी गेस्ट होंगे।

बताया जा रहा है कि लीला पैलेस और उदयविलास के साथ, आस-पास के तीन अन्य होटल भी बुक किए गए हैं।

अब, होटल बुकिंग के बाद, दोनों होटल्स में शादी की अलग-अलग रस्मों की तैयारी शुरू हो गई है।

इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे।

इसके अलावा, परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शादी में शामिल होंगे।