Bigg Boss 17: धमाल मचाने आ रहे है ये कंटेस्टेंट, जानिए इस बार कौन आएगा?

1. कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra)

कीर्ति मेहरा पहले एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड थी। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो में बताया कि 15 अक्टूबर को वे एक बड़ा सरप्राइज देने वाली हैं। दावा है कि वह बिग बॉस में एंट्री लेकर फैंस को हैरान करेंगी।

2. फिरोजा खान (Firoza Khan)

फिरोजा खान बिग बॉस ओटीटी 2 की प्रतियोगी जेड हदीद की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोजा को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। वह शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

3. सागर पारेख (Sagar Parekh)

सागर पारेख ने टीवी सीरियल 'अनुपमा' में काफी समय तक काम किया, लेकिन अचानक उनका किरदार खत्म हो गया। बिग बॉस के मेकर्स ने सागर पारेख को अप्रोच किया है। एक्टर भी इस शो में आना चाहते हैं।

4. सनी आर्या (Sunny Arya)

सनी आर्या पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। दावा किया जा रहा है कि सनी बिग बॉस में शामिल होने के लिए ही मुंबई आए हैं।

5. मनस्वी ममगई (Manasvi Mangvi)

मनस्वी ममगई एक सुपर मॉडल हैं। उन्होंने मिस फेमिना इंडिया का खिताब जीता है, और 2010 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का मान बढ़ाया है। वह बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

6. विवेक चौधरी और खुशी पंजाबन (Vivek Chaudhary Khushi Punjaban)

इस बार बिग बॉस में विवेक चौधरी और खुशी पंजाबन स्टार कपल के तौर पर एंट्री कर रहे हैं। शो में उनका नाम कंफर्म हैं और वह इन दिनों मीडिया लाइमलाइट में छाए हुए भी हैं।

7. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande Vicky Jain)

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी आ रहे है। इन दोनों ने इस शो में आने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में खबर आई थी कि अंकिता और विक्की ने शो के लिए शॉपिंग कर ली है।

8. ईशा मालवीय (Isha Malviya)

बिग बॉस 17 के घर में ईशा मालवीय का जाना तय हैं। हाल ही में वह गोल्डन टेंपल पर जाकर दर्शन करने गई। इसके अलावा कुछ समय पहले यह अभिनेत्री शॉपिंग करते हुए भी देखी गईं।

9. ऋषभ जयसवाल (Rishab Jaiswal)

ऋषभ जयसवाल कई रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं और अब उन्हें बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया। दावा है कि ऋषभ ने शो का ऑफर तुरंत ही स्वीकार कर लिया था। 

बिग बॉस 17 के नए प्रतियोगी में ममता कुलकर्णी का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने उससे संपर्क किया है और वह बॉलीवुड में वापसी करने के लिए इस शो में आ रही हैं।

10. ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni)

Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार ने दी Y+ सुरक्षा!