बिग बॉस 17: अभिषेक कुमार घर में आते ही सनी से की हाथापाई, अनुराग डोभाल को दिया धक्का

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। इस बार सलमान खान के शो में कुल 17 प्रतियोगी आए हैं,

इसमें से दो सुपरस्टार कपल अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट भी शामिल हैं।

घर में एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की एंट्री भी हुई है, जो स्टेज पर ही सलमान खान के सामने बुरी तरह भिड़ गए। 

दोनों की लड़ाई यहीं शांत नहीं हुई, बल्कि घर के अंदर आते ही ईशा और अभिषेक एक बार फिर भिड़ जाते हैं, जिन्हें सब मिलकर शांत करवाते हैं। 

इसके बाद अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की लड़ाई अरुण माशेट्टी से हो जाती है। इसके बाद बहस में सनी आर्या की एंट्री होती हैं।

वह अभिषेक कुमार को यह समझाने की आते हैं कि वह यहां किसी को कम न समझे, लेकिन अभिषेक उनसे भी लड़ पड़ते हैं।

अभिषेक उन्हें धक्का देने लगते हैं। प्रोमो के आखिर में अभिषेक कुमार ने अनुराग डोभाल को धक्का दे दिया है। 

इसके बाद घर के सभी लोग अभिषेक पर भड़कते हुए नजर आए हैं।