Sharda Sinha Biography in Hindi, Family, Husband, song, chhat Song, Birth, Death And Net Worth. ( शारदा सिन्हा का जीवन परिचय, छट गीत, संगीत और अवार्ड्स इत्यादि। )
Sharda Sinha Biography in Hindi: शारदा सिन्हा एक भारतीय लोक गायिका हैं। उनका जन्म बिहार में हुआ और वे मैथिली, भोजपुरी और मगही भाषा में गाए अपने लोकगीतों के लिए जानी जाती हैं। हिंदी फिल्मों में भी उनके कई गाने हिट हुए हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने भोजपुरी, मैथिली और हिंदी में कई प्रसिद्ध गीत गाए हैं, जिनमें “मैंने प्यार किया”, “हम आपके हैं कौन” और “गैंग्स ऑफ वासेपुर” जैसी फिल्मों के गाने काफी लोकप्रिय हुए।
उनके गाए हुए गीतों के कैसेट्स जैसे “दुल्हिन,” “पीरितिया,” और “मेंहदी” संगीत बाजार में आसानी से मिलते हैं और बहुत बिके भी हैं। बिहार और अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा, विवाह समारोह या अन्य संगीत कार्यक्रमों में शारदा सिन्हा के गीत अक्सर सुनाई देते हैं। लोकगीतों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें “बिहार-कोकिला,” “पद्म श्री” और “पद्म भूषण” जैसे सम्मान मिले हैं।
आज के इस लेख में, मैं आपको शारदा सिन्हा का जीवन परिचय (Sharda Sinha Biography in Hindi) के बारे में बहुत सारी जानकारी देने जा रहा हूँ। इसके जरिए आप उनके जीवन परिचय को सरल भाषा में समझ सकेंगे।

Table of Contents
शारदा सिन्हा का जीवन परिचय (Sharda Sinha Biography in Hindi)
नाम (Name) | शारदा सिन्हा |
उपनाम (Nick Name) | बिहार कोकिला |
पेशा (Profession) | लोक गायिका |
जन्म स्थान (Birth Place) | हुलास, राघोपुर, सुपौल जिला, मिथिला क्षेत्र, बिहार |
जन्म (Date Of Birth) | 1 अक्टूबर 1952 |
उम्र (Age) | 72 वर्ष (2024 तक) |
गृहनगर (Hometown) | हुलास, राघोपुर, सुपौल जिला, मिथिला क्षेत्र, बिहार |
धर्म (Religion) | हिंदू |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
स्कूल (School) | बांकीपुर गर्ल्स हाईस्कूल, बिहार |
कॉलेज (College) | मगध महिला कॉलेज, बिहार प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद समस्तीपुर शिक्षण महाविद्यालय, बिहार |
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) | मगध महिला कॉलेज से स्नातक समस्तीपुर के शिक्षण महाविद्यालय से बीएड प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संगीत में परास्नातक |
आंखों का रंग (Eyes Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
लंबाई (Height) | 5 फीट 0 इंच |
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status) | विवाहित |
शारदा सिन्हा का परिवार (Sharda Sinha Family)
पिता का नाम (Father’s Name) | सुखदेव ठाकुर (शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारी) |
माता का नाम (Mother’s Name) | नाम ज्ञात नहीं |
बहन का नाम (Sister’s Name) | नाम ज्ञात नहीं |
भाई का नाम (Brother’s Name) | ज्ञात नहीं है |
पति का नाम (Husband’s Name) | डॉ. ब्रज किशोर सिन्हा |
बेटी का नाम (Daughter’s Name) | वंदना |
बेटा का नाम (Son’s Name) | अंशुमन सिन्हा |
शारदा सिन्हा का जन्म एवं शिक्षा (Sharda Sinha Birth and Education)
शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के मिथिला क्षेत्र के सुपौल जिले के हुलास गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता, सुखदेव ठाकुर, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अधिकारी थे। उनके पिता ने बचपन में ही उनके संगीत के प्रति रुचि को पहचान लिया और घर पर ही एक शिक्षक से उन्हें गायन और नृत्य सिखवाना शुरू किया।
शारदा सिन्हा ने अपनी पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की और कला वर्ग में स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री प्राप्त की। शादी के बाद उनके ससुराल में उनकी गायकी को लेकर कुछ विरोध हुआ, लेकिन उनके पति ने उन्हें पूरा सहयोग दिया।
वर्तमान में शारदा सिन्हा समस्तीपुर में रहती हैं और वहां एक कॉलेज में संगीत की शिक्षा भी देती हैं। उनके ससुराल का गांव बेगूसराय जिले में सिहमा है।
शारदा सिन्हा का करियर (Sharda Sinha Career)
शारदा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत मैथिली लोकगीत गाकर की। वे भोजपुरी, मैथिली, मगही और हिंदी में गाती हैं। इलाहाबाद में प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित बसंत महोत्सव में उन्होंने वसंत ऋतु पर आधारित कई गीत प्रस्तुत किए, जिनमें लोकगीतों के जरिए वसंत के आने का वर्णन किया। शारदा सिन्हा छठ पूजा के अवसर पर भी नियमित रूप से गाती हैं। उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के बिहार दौरे के दौरान भी प्रस्तुति दी थी। 2010 में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए बिहार उत्सव में भी उनका प्रदर्शन था।
शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज दी है। 1989 में रिलीज़ हुई फिल्म “मैंने प्यार किया” में “काहे तो से सजना” गाकर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा, उन्होंने “गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2” का “तार बिजली” और “चारफुटिया छोकरे” का “कौन सी नगरिया” जैसे लोकप्रिय गाने भी गाए।
उनकी शादी ब्रजकिशोर सिन्हा से हुई थी, जिनका 2024 में निधन हो गया। 2017 से शारदा सिन्हा मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी से पीड़ित हैं और 5 नवंबर 2024 को उन्हें एम्स दिल्ली में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। और शरद सिंह का मृत्यु 10 नवंबर 2024 को हो गया है।
1980 के दशक में शारदा सिन्हा मैथिली, भोजपुरी और मगही भाषा में परंपरागत गीतों के लिए प्रसिद्ध होने लगीं। उनके “श्रद्धांजलि” नाम के एल्बम में मैथिली कवि विद्यापति के गीतों को उन्होंने अपनी आवाज दी, जिससे वे बहुत लोकप्रिय हुईं। कैसेट के दौर में उनके गाए भोजपुरी गीत जैसे “पिरितिया काहे ना लगवले,” “पटना से बैदा बोलाइ दऽ,” और “पनिया के जहाज से पलटनिया” ने उत्तर प्रदेश और बिहार में खूब प्रसिद्धि पाई। टी-सीरीज से आए उनके एलबम “केकरा से कहाँ मिले जाल” में उन्होंने भोजपुरी कवि भिखारी ठाकुर का गीत “रोई-रोइ पतिया लिखवले रजमतिया” गाया, जो बहुत पसंद किया गया।
शारदा सिन्हा ने हिंदी फिल्मों में भी कई हिट गाने गाए, जिनमें “मैंने प्यार किया” का “काहे तो से सजना” और “हम आपके हैं कौन” का एक अन्य गीत शामिल है। 1989 में उन्होंने हिंदी फिल्म “माई” में अभिनय भी किया। हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में उनका गाया पारंपरिक विवाह गीत “तार बिजली से पतले हमारे पिया” काफी पसंद किया गया।
Sharda Sinha Social Media Account
X | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
FAQ:
शारदा सिन्हा कौन हैं?
शारदा सिन्हा एक भारतीय लोक गायिका हैं। उनका जन्म बिहार में हुआ और वे मैथिली, भोजपुरी और मगही भाषा में गाए अपने लोकगीतों के लिए जानी जाती हैं। हिंदी फिल्मों में भी उनके कई गाने हिट हुए हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा है।
शारदा सिन्हा का जन्म कब हुआ?
शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के मिथिला क्षेत्र के सुपौल जिले के हुलास गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ।
शारदा सिन्हा की उम्र कितनी है?
शारदा सिन्हा की उम्र 2024 में 72 वर्ष है।
Related Posts:






Latest Post:
-
Rinku Majumdar Wiki, Marriage | जानिए रिंकू मजूमदार की पूरी जीवनी
Rinku Majumdar Wiki, Marriage, Political Career etc. जानिए रिंकू मजूमदार की पूरी जीवनी – भाजपा में उनकी भूमिका, राजनीतिक सफर, व्यक्तिगत जीवन और दिलीप घोष से विवाह की कहानी विस्तार …
-
Dilip Ghosh Biography In Hindi | BJP नेता दिलीप घोष की जीवनी, राजनीति और हाल की गतिविधियाँ
Dilip Ghosh Biography In Hindi, Age, Wife, Family, Political Career etc. जानिए भाजपा नेता दिलीप घोष के जीवन, राजनीतिक सफर, हाल ही में हुए विवाह और विवादास्पद बयानों के बारे …
-
शिखर धवन की जीवनी | Shikhar Dhawan Biography in Hindi
शिखर धवन की जीवनी | Shikhar Dhawan Biography in Hindi, Cricket Career, Wife, child, Age, Family and Net Worth. Shikhar Dhawan Biography in Hindi शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के …