
Palak Tiwari Biography In Hind: पलक तिवारी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। आपको श्वेता तिवारी का नाम पता होगा, वो एक प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस थी जो काफी देर तक टीवी और सिनेमा में काम करती रही हैं। अब उनकी बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं और वह फिल्म जगत में धमाल मचाने की तैयारी में हैं। उन्होंने 2023 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है।
उनकी पहली फिल्म का नाम ‘किसी का भाई किसी की जान’ है। आज के इस लेख में, मैं आपको पलक तिवारी का जीवन परिचय (Palak Tiwari Biography In Hindi) के बारे में बहुत सारी जानकारी देने जा रहा हूँ। इसके जरिए आप उनके जीवन परिचय को सरल भाषा में समझ सकेंगे।
पलक तिवारी का जीवन परिचय (Palak Tiwari Biography In Hind)
नाम (Name) | पलक तिवारी |
व्यवसाय (Profession) | भारतीय अभिनेत्री और मॉडल |
प्रसिद्धि (Famous For) | टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी होने के नाते |
जन्म तारीख (Date of Birth) | 8 अक्टूबर 2000 |
आयु (Age) | 23 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राशि (Zodiac Sign) | तुला |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र |
धर्म (Religion) | हिंदू |
स्कूल (School) | मीठीबाई कॉलेज, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) | मनोविज्ञान में स्नातक |
लंबाई (Height) | 5 फीट 5 इंच |
ऑंखों का रंग (Eye Colour) | भूरा |
बालों का रंग (Hair Color) | भूरा |
बॉयफ्रेंड (Boyfriend) | ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |

पलक तिवारी का परिवार (Palak Tiwari Family)
पलक तिवारी के पिता का नाम राजा चौधरी है, और वे एक प्रसिद्ध टीवी कलाकार हैं। उनकी मां का नाम श्वेता तिवारी है, और वे भी एक जानी मानी कलाकार हैं।
2007 में पलक तिवारी की मां, श्वेता तिवारी, और पिता, राजा चौधरी, के बीच तलाक हो गया। इसका कारण था कि श्वेता तिवारी ने यह दावा किया कि राजा चौधरी ने उसके साथ बदसलूकी की थी।
पलक तिवारी के सौतेले पिता का नाम अभिनव कोहली है, और 2013 में अभिनव कोहली और पलक तिवारी की मां, श्वेता तिवारी, ने शादी की थी। लेकिन 2019 में उनका भी तलाक हो गया।
पलक तिवारी के एक सौतेला भाई है, जिसका नाम रियांश है, और वह अपने भाई से बहुत प्यार करता है।
पिता का नाम (Father’s Name) | राजा चौधरी (अभिनेता) सौतेला पिता – अभिनव कोहली (अभिनेता) |
माता का नाम (Mother’s Name) | श्वेता तिवारी (अभिनेत्री) |
भाई (Brother’s Name) | सौतेला भाई: रेयांश कोहली |
पलक तिवारी का जन्म, उम्र (Palak Tiwari Birth, Age)
पलक तिवारी का जन्म 8 अक्टूबर 2000 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह एक हिंदू परिवार में पैदा हुई थी। पलक बचपन से ही एक्टिंग और डांस के बहुत शौकीन थीं। उन्होंने अपनी मां की तरह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बनने का सपना देखा। साल 2023 में पलक तिवारी 23 साल की हो गई हैं।
पलक की पढ़ाई में बहुत तेज दिमाग था। उन्होंने सिंगापुर नेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की और वह दसवीं कक्षा में 83% अंक प्राप्त कर लिए। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा के बाद मीठीबाई कॉलेज, मुंबई से बीए मनोविज्ञान में अपना स्नातक की डिग्री हासिल की।
पलक को पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य का भी बहुत शौक है। वह अभिनय और नृत्य के क्षेत्र में अपने करियर को बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
पलक तिवारी का कैरियर (Palak Tiwari Career)
जब पलक ने एक्टिंग सीखी तो वह अपनी मां के साथ थीं। 2020 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। पलक ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म “रोजी: द सैफरन चैप्टर” का प्रीमियर किया।
फिर, 2021 में, उन्होंने एक और बॉलीवुड फिल्म “क्विकी” में काम किया, जिसमें उन्होंने प्रिया वाधवा का किरदार निभाया। उसी वर्ष, वह हार्डी संधू के गीत “बिजली बिजली” के वीडियो में भी दिखाई दीं। गाने में उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया और धमाल मचा दिया।
फिर, 2023 में, उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में मुस्कान का किरदार निभाया।

पलक तिवारी की कुल संपत्ति (Palak Tiwari Net Worth)
वर्ष 2023 में पलक तिवारी की कुल संपत्ति $1.3 मिलीयन है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग ₹10 करोड़ होती है।
कुल संपत्ति (Net Worth -203) | $1.3 मिलीयन |
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees) | ₹10 करोड़ |
वार्षिक आय (Yearly Income) | नहीं पता |
मासिक आय (Monthly Income) | नहीं पता |
Palak Tiwari Social Media Account
Click Here | |
Click Here | |
Click Here |
FAQ:
पलक तिवारी कौन है?
पलक तिवारी एक भारतीय अभिनेत्री हैं।
पलक तिवारी किसकी बेटी हैं?
पलक, श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं।
पलक तिवारी का जन्म कब और कहां हुआ?
पलक तिवारी का जन्म 8 अक्टूबर 2000 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
पलक तिवारी की कुल संपत्ति कितनी है?
वर्ष 2023 में पलक तिवारी की कुल संपत्ति $1.3 मिलीयन है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग ₹10 करोड़ होती है।
Related Posts:






Latest Post:
-
दीप्ति शर्मा की जीवनी | Deepti Sharma Biography in Hindi
Deepti Sharma Biography in Hindi: दीप्ति शर्मा की जीवनी, शिक्षा, परिवार, उम्र, क्रिकेट करियर, सोशल मीडिया और उपलब्धियां परिचय दीप्ति शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ-स्पिन गेंदबाज के रूप में जानी जाती हैं। अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट…
4 thoughts on “पलक तिवारी का जीवन परिचय | Palak Tiwari Biography In Hind”