Neeraj Chopra Biography in Hindi: नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय,उम्र,घर,पुरस्कार,टोक्यो ओलंपिक 2021
नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है | बायडगोसज्च्ज़, पोलैंड में आयोजित 2016 आइएएएफ U20 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस पदक के साथ साथ उन्होंने एक विश्व जूनियर रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। और २०२1 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता
नीरज चोपड़ा की जीवनी ( Neeraj Chopra Biography )
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर, 1997 जाट किसान परिवार में पानीपत हरियाणा में हुआ था। नीरज चोपड़ा के पिता का नाम सतीश कुमार और माता का नाम सरोज देवी है।
नीरज चोपड़ा का उम्र ( Neeraj Chopra Age )
नीरज चोपड़ा का उम्र लगभग 24 वर्ष है।
नीरज चोपड़ा करियर ( Neeraj Chopra Career )
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में सम्पन्न हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में उन्होंने 86.47 मीटर भाला फेंककर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
2013 में नेशनल यूथ चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया और यूक्रेन में होने वाली IAAF वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में जगह बनाई।
2015 में इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 81.04 मीटर की थ्रो फेंककर एज ग्रुप का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2016 में तो नीरज ने कमाल ही कर दिया जब उन्होंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंककर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना डाला और गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
नीरज चोपड़ा नेट वर्थ ( Neeraj Chopra Net Worth )
नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति 2 मिलियन डॉलर से लेकर 5 मिलियन डॉलर तक बताई जाती है।