लता मंगेशकर की जीवनी और प्रसिद्ध गाने पर अवार्ड् (Lata mangeshkar Biography in hindi)song list, awards , net worth, birth date, जन्म जाति कमाई पति परिवार पिता माता का नाम, आयु, पहली फ़िल्म, पहला गाना अंतिम सोंग

Table of Contents
Lata Mangeshkar Biography In Hindi
लता मंगेशकर को अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर तथा पद्म विभूषण, भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर जी का 93 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी की वजह से निधन हो गया। वह कोरोना पॉजिटिव हो चुकी थी जिसके बाद उन्हें मुंबई में स्थित ब्रीच कैडी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था किन्तु यहाँ भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया और भारत ने अपना यह अनमोल रत्न 6 फरवरी 2022 की सुबह को खो दिया। भारत ही नहीं विश्व में हर संगीत प्रेमी को इस खबर ने झकझोर कर रख दिया।
लता मंगेशकर जीवन परिचय
नाम | लता मंगेशकर |
उपनाम | बॉलीवुड की नाइटिंगेल |
जन्मतिथि | 28 सितंबर 1929 |
जन्म स्थान | इंदौर, मध्यप्रदेश |
उम्र (मृत्यु के समय) | 92 वर्ष |
मृत्यु तिथि | 6 फरवरी 2022 (रविवार) |
मृत्यु स्थान | ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई |
पिता का नाम | दिनानाथ मंगेशकर |
माता का नाम | शेवंती मंगेशकर |
कुल भाई- बहन | 4 बहने 1 भाई (सबसे बड़ी संतान लता) |
राशि | तुला |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | मुंबई, भारत |
लता जी के पिता एक क्लासिकल सिंगर थे, जो थिएटर में काम किया करते थे। लता जी को गायकी विरासत में अपने पिता से ही मिली थी। वो उन्ही से सीखा करती थी।
लता मंगेशकर के करियर की शुरुवात
लता जी ने मात्र 5 साल की उम्र में पहला काम अपने पिता के एक नाटक में किया था। इसके बाद वे ट्रेनिंग लेती रही और 13 साल की उम्र में 1942 में एक मराठी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया। फिल्म रिलीज़ हुई लेकिन किसी कारणवश फिल्म से गाना हटा दिया गया, इस बात से लता जी बहुत आहात हुई। इस साल लता जी के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लता जी अपने घर में सब भाई बहनों में बड़ी थी, तो सारी ज़िम्मेदारी उनके कंधो पर आ गई। विनायक दामोदर एक फिल्म कंपनी के मालिक थे, जो दीनानाथ जी के अच्छे मित्र थे, उनके जाने के बाद उन्होंने लता जी के परिवार को संभाला।

लता मंगेशकर जी का पहला गाना और अंतिम गाना
फिल्म का नाम | गाने के बोल | वर्ष |
गजभाऊ (मराठी फिल्म) | माता एक सपूत की दुनिया बदल दे तू (हिंदी गाना) | 1943 |
PM Narendra Modi | सौगंध मुझे इस मिट्टी की | 2019 |
1945 में लता जी मुंबई आ गई और अमानत अली खान से ट्रेनिंग लेने लगी। लता जी ने 1947 में हिंदी फिल्म ‘आप की सेवा में’ के लिए भी एक गाना गया, लेकिन किसी ने उनको नोटिस नहीं किया। उस समय गायिका नूर जहान, शमशाद बेगम, ज़ोह्राभई अम्बलेवाली का दबदबा था, बस यही गायिका पूर्ण रूप से सक्रीय थी, उनकी आवाज भारी व अलग थी, उनके सामने लता जी की आवाज काफी पतली और दबी हुई लगती थी। 1949 में लता जी ने लगातार 4 हिट फिल्मों में गाने गए और सबमे उनको नोटिस किया गया। बरसात, दुलारी, अंदाज व महल फ़िल्में हिट थी, इसमें से महल फिल्म का गाना ‘आएगा आनेवाला’ सुपर हिट हुआ और लता जी ने अपने पैर हिंदी सिनेमा में जमा लिए।

पुरस्कार
वर्ष | पुरस्कार |
1958 ,1962 ,1965 ,1969 ,1993 ,1994 | फिल्म फेयर पुरस्कार |
1966 ,1967 | महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार |
1969 | पद्म भूषण |
1972 ,1975 ,1990 | राष्ट्रीय पुरस्कार |
1974 | दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड |
1989 | दादा साहब फाल्के पुरस्कार |
1993 | फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार |
1996 | स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार |
1997 | राजीव गांधी पुरस्कार |
1999 | पद्म विभूषण , एन.टी.आर. पुरस्कार ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार |
2000 | आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार |
2001 | भारत रत्न, स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार नूरजहाँ पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण |
2008 | लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड |
लता मंगेशकर का फ़िल्मी करियर
लता जी ने लगभग सभी बड़े निर्माता और निर्देशकों के साथ काम किया है। पहले वह नूरजहाँ की तरह गाने की कोशिश करती थीं, लेकिन समय के साथ लता जी को उनकी आवाज़ से पहचान मिली। लता जी ने नौशाद अली, अनिल विश्वास, मदद मोहन, एसडी बर्मन, शंकर जयकिशन जैसे महान संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है। लता जी के आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को मेकओवर मिला, फिल्मों में गानों को नयापन मिला। 50 के दशक में लता जी की छोटी बहन आशा जी का भी फिल्मी दुनिया में प्रवेश हुआ, दोनों बहनों की आवाज में काफी अंतर था, लेकिन एक ही जगह काम करने के कारण दोनों में काफी तुलना होने लगी। लेकिन दोनों बहनों ने काम को अपने रिश्ते के बीच नहीं आने दिया।
लता जी ने मशहूर गायक मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर जी के साथ कई गाने गाए। लता जी में गाने की ललक उन्हें देखते ही पैदा हो जाती थी। मोहम्मद रफ़ी और एसडी बर्मन के साथ अनबन के चलते लता जी ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था. रफी के साथ उनके मनमुटाव को संगीतकार जयकिशन ने सुधारा था, लेकिन बर्मन के साथ उनके संबंध नहीं सुधरे और दोनों ने 1972 के बाद कभी साथ काम नहीं किया।
लता मंगेशकर के 1960 की फेमस फिल्म के गाने (Lata Mangeshkar 1960 hit Songs)
वर्ष | फिल्म का नाम | गाना का नाम |
1960 | मुग़ल ए आजम | प्यार किया तो डरना क्या |
1960 | दिल अपना प्रीत पराई | अजीब दास्ताँ है ये |
1965 | गाइड | 1.आज फिर जीने की तम्मना है 2.गाता रहे मेरा दिल (किशोर कुमार जी के साथ) |
1967 | ज्वेल थीफ | होंठो पे ऐसी बात |

लता मंगेशकर के 1970 की फेमस फिल्म के गाने (Lata Mangeshkar 1970 hit Songs)
वर्ष | फिल्म का नाम | गाना का नाम |
1970 | प्रेम पुजारी | रंगीला रे |
1971 | शर्मीली | खिलते है गुल यहाँ |
1972 | पाकीज़ा | 1.इन्हीं लोगों ने 2.चलते चलते |
1973 | अभिमान | 1.पिया बिना 2.तेरी बिंदिया रे |
1973 | परिचय | बीती ना बिताई |
नीलू | कादली चेकाडली | |
कोरा कागज | रूठे रूठे पिया | |
सत्यम शिवम् सुदरम | सत्यम शिवम् सुदरम | |
रुदाली | दिल हुम हुम करे |
इस समय लता जी को 2 नेशनल अवार्ड मिले। इसके साथ ही लता जी देश विदेश में लाइव कॉन्सर्ट भी करती थी।
लता मंगेशकर के 1980 की फेमस फिल्म के गाने (Lata Mangeshkar 1980 hit Songs)
- सिलसिला
- चांदिनी
- राम लखन
- मैंने प्यार किया
- एक दूजे के लिए
- हीरो
लता मंगेशकर के 1990 की फेमस फिल्म के गाने (Lata Mangeshkar 1990 hit Songs)
- लेकिन
- दिल वाले दुलहनिया ले जायेंगे
- दिल तो पागल है
- हम आपके है कौन
- मोहब्बतें
- वीर जारा
- लम्हे
- डर
लता मंगेशकर प्रेम कहानी
लता जी आजीवन अविवाहित रही लेकिन कहा जाता हैं उनकी दोस्ती डूंगरपुर के राजशाही राज सिंह के साथ बहुत गहरी थी वे राजा होने के साथ साथ एक महान क्रिकेटर भी थे । दोनो ही एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे लेकिन राजा होने के कारण राज सिंह को उनके परिवार ने वचनबद्ध किया था कि वे किसी साधारण परिवार की लड़की से विवाह नहीं कर सकते जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और दोनो ही जीवन भर अविवाहित रहे।
भारत रत्न लता जी का देशभक्ति गीत
देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आँख में भर लो पानी, जो शहीद हुए है उनकी, जरा याद करो कुर्बानी” को लता जी द्वारा 27 जनवरी, 1963 को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में गाया था।इस गीत को लता जी शहीदों को समर्पित किया था। देश की आजादी में दी गयी कुर्बानियों के महत्त्व को गीत के माध्यम से बताया गया। इस गीत ने उस समय के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और देश की जनता की आँखों को नम कर दिया।

मृत्यु
उसके ही अगले दिन 6 फरवरी 2022 को लता जी मुंबई में स्थित ब्रीच कैडी हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली मानो माँ सरस्वती इस बार स्वयं अपनी सबसे प्रिय पुत्री को ले जाने आयी थी। 93 वर्ष का इतना सुन्दर और धार्मिक जीवन विरलों को ही मिलता है। हर पीढ़ी को अपने संगीतों से मंत्रमुग्ध कर देने वाला वह कंठ सदैव ही हमारे बीच अपने गीतों के साथ जीवन पर्यन्त रहेगा।
36 भाषाओं में 50 हजार से भी अधिक गीत गाने वाली लता जी ने अपने जीवन के सफर में पहले और अंतिम हिंदी फ़िल्मी गीतों में भजन गया है। लता जी की इस महान यात्रा के पूरा होने पर हर देशवासी आपको नमन करता है।
FAQ:
Q: लता मंगेशकर का जन्म कब हुआ था?
Ans: 28 सितंबर 1929
Q: लता मंगेशकर के पिता का नाम क्या था?
Ans: दीनानाथ मंगेशकर
Q: लता मंगेशकर का पहला गाना कौन सा था?
Ans: उनका पहला गाना मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ का ‘नाचू या गड़े’ था।
Q: लता मंगेशकर ने कितनी भाषाओं में गाने गाए हैं?
Ans: उन्होंने लगभग 20 भाषाओं में गाने गाए हैं।
Q: लता मंगेशकर ने शादी क्यों नहीं की?
Ans: 13 साल की उम्र से ही उनके कन्धों पर घर की जिम्मेदारियां आ गयी थी जिसे निभाते हुए उन्हें अपना घर बसाने का अवसर नहीं मिला।
Related Posts:






Latest Post:
-
Sofia Qureshi Biography in Hindi – भारतीय सेना की पहली महिला टुकड़ी कमांडर की प्रेरणादायक कहानी
Sofia Qureshi Biography in Hindi: जानिए भारतीय सेना की पहली महिला अफसर सोफिया कुरैशी की बायोग्राफी हिंदी में – उनका जीवन, शिक्षा, सेना में योगदान और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में …
-
Fawad Khan Biography in Hindi | फवाद खान की जीवनी, उम्र, फिल्में, निजी जीवन
Fawad Khan Biography in Hindi: जानिए फवाद खान की पूरी बायोग्राफी हिंदी में – उम्र, पत्नी, करियर, हिट सीरियल्स और बॉलीवुड फिल्मों की जानकारी। 2025 में फवाद क्या कर रहे …
-
दिलजीत दोसांझ की जीवनी (Diljit Dosanjh Biography in Hindi)
Diljit Dosanjh Biography in Hindi – दिलजीत दोसांझ की पूरी जीवनी हिंदी में पढ़ें – प्रारंभिक जीवन, करियर, बॉलीवुड सफर, म्यूजिक हिट्स, और 2025 Met Gala में उनके शानदार देसी …